Latest-News
भारी बरसात के बावजूद 78 मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों ने कराया निशुल्क आंखों का टेस्ट। | न्यायाधीश श्री विजेंदर जैन जी के जन्मदिवस पर इम्वा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं। | मन की चौपाल, अधिवक्ताओं के साथ। | इम्वा ने पूछा देश के बड़े बड़े डॉक्टर से क्या कोरोना की तीसरी लहर आएगी?  | एबीपी के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की मौत की न्यायिक जांच हो- राजीव निशाना | कवि सम्मेलन द्वारा कोरोना काल में लोगों को तनाव से दूर रखा जा सकता है - रमेश चंद्र रतन | IMWA के अध्यक्ष राजीव निशाना हुए सम्मानित | IMWA अध्यक्ष सहित स्पेशल सीपी ने दी अली को बधाई  | रैंप पर चलेंगे पत्रकार | डीएम ईस्ट की टीम नें मीडिया फ्रेंडली मैच जीता | 
 
 
IMWA के अध्यक्ष राजीव निशाना हुए सम्मानित

इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव निशाना को गन्तवया संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया। गन्तवया संस्थान 25 साल से वातावरण, पानी और महिलाओं के सशक्तिकरण पर ज़ोर दे रही है।

 IMWA के अध्यक्ष राजीव निशाना को गन्तवया संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें राजीव निशाना को पत्रकारिता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ साथ समाज सेवा से भी नवाज़ा गया। गन्तवया संस्थान ने 16 वां स्त्री शक्ति अवॉर्ड 2015 रखा था। इस प्रोग्राम में देशभर की महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा, कला, समाजसेवा आदि जैसी देश में सेवा देने वाली नारियों को सम्मानित किया गया। गन्तवया संस्थान के अध्यक्ष डॉ अरविंद त्यागी ने यह प्रोग्राम रखवाया था। यह प्रोग्राम दिल्ली के डिप्टी स्पीकर, कॉन्सटीट्यूशन क्लब में सोमवार को हुआ। 

इस प्रोग्राम के अंदर गौशाला को बढ़ावा देने वाली दो संस्था को 50 - 50 हज़ार रुपये इनाम दिए गये। वहीं स्टेट बैंक के ज़रिये भी 50 हज़ार रुपये संस्था में काम करने हेतु दिए गये। 
अवॉर्ड समारोह के साथ साथ कथक नृत्य व नुक्कड़ नाटक भी हुआ। नुक्कड़ नाटक में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कैसे रोका जाए वो दिखाया गया। 
गन्तवया संस्थान कई सालों से यह प्रोग्राम करा रहा है। गन्तवया संस्थान फ्री शिक्षा, सिलाई मशीन सेंटर, महिलाओं को शिक्षा आदि जैसे समाजसेवा करते आ रहा है। इसी लिए पूरे देश में इस संस्थान का नाम है।

अली अब्बास नक़वी की रिपोर्ट 

More News...