Latest-News
рднрд╛рд░реА рдмрд░рд╕рд╛рдд рдХреЗ рдмрд╛рд╡рдЬреВрдж 78 рдореАрдбрд┐рдпрд╛рдХрд░реНрдорд┐рдпреЛрдВ рдФрд░ рдЙрдирдХреЗ рдкрд░рд┐рдЬрдиреЛрдВ рдиреЗ рдХрд░рд╛рдпрд╛ рдирд┐рд╢реБрд▓реНрдХ рдЖрдВрдЦреЛрдВ рдХрд╛ рдЯреЗрд╕реНрдЯред | рдиреНрдпрд╛рдпрд╛рдзреАрд╢ рд╢реНрд░реА рд╡рд┐рдЬреЗрдВрджрд░ рдЬреИрди рдЬреА рдХреЗ рдЬрдиреНрдорджрд┐рд╡рд╕ рдкрд░ рдЗрдореНрд╡рд╛ рдЕрдзреНрдпрдХреНрд╖ рдиреЗ рджреА рд╢реБрднрдХрд╛рдордирд╛рдПрдВред | рдорди рдХреА рдЪреМрдкрд╛рд▓, рдЕрдзрд┐рд╡рдХреНрддрд╛рдУрдВ рдХреЗ рд╕рд╛рдеред | рдЗрдореНрд╡рд╛ рдиреЗ рдкреВрдЫрд╛ рджреЗрд╢ рдХреЗ рдмреЬреЗ рдмреЬреЗ рдбреЙрдХреНрдЯрд░ рд╕реЗ рдХреНрдпрд╛ рдХреЛрд░реЛрдирд╛ рдХреА рддреАрд╕рд░реА рд▓рд╣рд░ рдЖрдПрдЧреА?  | рдПрдмреАрдкреА рдХреЗ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░ рд╕реБрд▓рдн рд╢реНрд░реАрд╡рд╛рд╕реНрддрд╡ рдХреА рдореМрдд рдХреА рдиреНрдпрд╛рдпрд┐рдХ рдЬрд╛рдВрдЪ рд╣реЛ- рд░рд╛рдЬреАрд╡ рдирд┐рд╢рд╛рдирд╛ | рдХрд╡рд┐ рд╕рдореНрдореЗрд▓рди рджреНрд╡рд╛рд░рд╛ рдХреЛрд░реЛрдирд╛ рдХрд╛рд▓ рдореЗрдВ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХреЛ рддрдирд╛рд╡ рд╕реЗ рджреВрд░ рд░рдЦрд╛ рдЬрд╛ рд╕рдХрддрд╛ рд╣реИ - рд░рдореЗрд╢ рдЪрдВрджреНрд░ рд░рддрди | IMWA के अध्यक्ष राजीव निशाना हुए सम्मानित | IMWA अध्यक्ष सहित स्पेशल सीपी ने दी अली को बधाई  | रैंप पर चलेंगे पत्रकार | डीएम ईस्ट की टीम नें मीडिया फ्रेंडली मैच जीता | 
 
 
वित्‍त मंत्री कल दो दिवसीय दिल्‍ली आर्थिक सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री श्री पी. चिदम्‍बरम कल दिल्‍ली में दो दिवसीय दिल्‍ली आर्थिक सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे। दिल्‍ली आर्थिक सम्‍मेलन का मूल विषय Сअगले पांच वर्षों का एजेंडा हैТ।

आरंभिक पूर्ण व्‍याख्‍यान सत्र की अध्‍यक्षता प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्‍यक्ष डॉ. सी रंगराजन करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. रघुराम जी राजन इसमें भाग लेंगे और वित्‍तीय क्षेत्र में सुधार पर व्‍याख्‍यान देंगे। दोपहर के सत्र की अध्‍यक्षता योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष डॉ मोंटेक सिंह आहलूवालिया करेंगे जिसका विषय होगा-Сवैश्विक आर्थिक विकास-पूर्व, मौजूदा और भविष्‍य के लिए सबकТ। हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर नाथन नन्‍न और यूसीएलए एंडर्सन स्‍कूल ऑफ मैनेजमेंट के रोमेन वाकजियार्ग, इस सत्र के वक्‍ताओं में शामिल होंगे।

दोपहर दूसरे सत्र में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. बिमल जालान С‍व्‍यापार, वित्‍त और सुधार विषय पर बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। इसके वक्‍ताओं के पैनल में कोलंबिया बिजनेस स्‍कूल के प्रोफेसर शांग जिन वेई, आईपीईए ब्राजीलके प्रोफेसर रेनातो बउमान, फिक्‍की की अध्‍यक्ष और एचएसबीसी लिमिटेड की कंट्री हेड (भारत) नैना लाल किदवई, एक्जिम बैंक के अध्‍यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अनुराग जैन तथा आईएफसीआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक श्री एस बी नायर शामिल होंगे।

चाय के उपरांत पहले पूर्ण सत्र का विषय होगा Сकृषि, खाद्य सुरक्षा और समावेशीकरण-चुनौतियांТ। इसकी अध्‍यक्षता भारतीय स्‍टेट बैंक की अध्‍यक्ष सुश्री अरुंधति भट्टाचार्या करेंगी। इस सत्र के वक्‍ताओं में लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स के प्रोफेसर रूथ कट्टुमुरी, कृषि लागत और मूल्‍य आयोग (सीएसीपी) के अध्‍यक्ष डॉ. अशोक गुलाटी तथा भारतीय ओवरसिज बैंक के अध्‍यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री एम नरेन्‍द्र शामिल होंगे।

पहले दिन के अंतिम सत्र में हार्वर्ड विश्‍वविद्यालय की प्रोफेसर गीता गोपीनाथ Сवैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में भारतТ विषय पर व्‍याख्‍यान देंगी ज‍बकि इसकी अध्‍यक्षता अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष भारत के पूर्व प्रतिनिधि तथा वित्‍त मंत्रालय के पूर्व आर्थिक सलाहकार डॉ अरविन्‍द विरमानी करेंगे।

दिल्‍ली आर्थिक सम्‍मेलन के दूसरे दिन इसके प्रात: सत्र में कॉर्पोरेट मामलों के राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री सचिन पायलट विशेष व्‍याख्‍यान देंगे। इस सत्र के बाद Сउद्योग और सेवा: चुनौतियांТ विषय पर पूर्ण सत्र आयोजित किया जाएगा। भारतीय उद्योग संघ (सीआईआई) के अध्‍यक्ष तथा एंफोसिस लिमिटेड के सह संस्‍थापक और कार्यकारी उपाध्‍यक्ष श्री एस गोपालकृष्‍णन इसकी अध्‍यक्षता करेंगे। इस सत्र के वक्‍ताओं में ब्रसल्‍स विश्‍वविद्यालय के प्रोफेसर आंद्रे सापिर, माइंडट्री के अध्‍यक्ष श्री सुब्रतो बागची, अपोलो अस्‍पताल की सुश्री संगीता रेड्डी और आईडीबीआई बैंक के अध्‍यक्ष श्री एम एस राघवन शामिल होंगे।

सम्‍मेलन के समापन सत्र का विषय, Сइंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फायनान्सिंग एंड कॉर्पोरेट गवर्नेंस: चाईलेंजेजТ होगा। वित्‍त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव डॉ अरविन्‍द मायाराम इसमें स्‍वागत संबोधन करेंगे। इसमें भारतीय प्रतिस्‍पर्धा आयोग (सीसीआई) के अध्‍यक्ष श्री अशोक चावला तथा लार्सन एंड टुब्रो के मुख्‍य कार्यकारी तथा प्रबंध निदेशक श्री के वेंकेटेश मुख्‍य भाषण देंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री ऑस्‍कर फर्नांडिस विदाई भाषण देंगे। विदाई संबोधन के साथ ही दो दिनों के सम्‍मेलन का समापन होगा।

More News...